शिवपुरी नगर: लुधावली खाद वितरण केंद्र पर लाइन को लेकर किसानों में विवाद, सुबह 6 बजे से खाद लेने पहुंचे थे किसान
शिवपुरी के लुधावली में आज गुरूवार को खाद वितरण केंद्र पर सुबह से ही किसान खाद के लिए पहुंचने लगे। इसी बीच दोपहर 3 बजे अफरा तफरी का माहौल खाद वितरण केंद्र पर देखने को मिला. किसानों ने खाद के लिए लाइन लगाई, लेकिन किसानों के बीच धक्का मुक्की का माहौल बन गया. और जमकर विवाद हो गया। खाद वितरण केंद्र पर किसानों में महिलाएं भी खाद लेने के लिए पहुंची।