शिवपुरी नगर: नाती को छोड़ने बेटी के घर जा रहे बाइक सवारों को करैरा के पास फोर लेन हाईवे पर फोर व्हीलर ने टक्कर मारी
अमोला गांव के रहने वाले हरिराम आदिवासी पुत्र गोपी आदिवासी ने जानकारी देते हुए बताया की वह अपनी पत्नी शिवकुमारी के साथ नाती लक्ष्य को छोड़ने बेटी के घर ग्राम बदरखा बाइक से जा रहा थे। तभी करैरा के आगे फोर लेन हाईवे पर एक तेज रफ्तार फोर व्हीलर वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।