शिवपुरी नगर: कमलागंज से लापता युवक का 12 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, मां ने एसपी ऑफिस में गुहार लगाई
कमलागंज झिरिया मंदिर के पास रहने वाली महिला अनीता खटीक ने जानकारी देते हुए बताया की बीते रोज पूर्व उसके बेटा गौरव खटीक उम्र 18 साल और छोटे बेटे का गांधी पार्क में क्रिकेट खेलते समय विवाद हो गया था। जिसमे उन्होंने गौरव को डांट दिया तो गौरव बिन बताए घर से कही चला गया।जिसकी रिपोर्ट उन्होने थाने में की जहां सुनवाई ना होने के चलते आज एसपी से मदद की गुहार लगाई है।