शिवपुरी नगर: झांसी तिराहा के पास कचरा फेंकने को लेकर विवाद, युवक को दुकान में बंद कर 4 लोगों ने की मारपीट, आंखों में मिर्ची डाली
पीड़ित लखन भार्गव (32) ने बताया कि वह अपने घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान पड़ोसी बल्लू उर्फ मुकेश ओझा, दिव्यास उर्फ हनी ओझा, आयुष उर्फ बेटू ओझा और विनोद परिहार वहां आए। उन्होंने लखन पर घर के सामने कचरा फेंकने का आरोप लगाया। लखन के इनकार करने पर चारों ने लखन को दुकान में बंद कर दिया। उसे लात-घूंसों और डंडों से पीटा। जिसका आज जिला अस्पताल में उपचार जारी है।