शिवपुरी नगर: पिपरसमा मंडी में ट्रैक्टर हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद ख्यावदाकलां गांव पहुंचकर आरोपियों ने चाकुओं से किया हमला
शिवपुरी शहर के पिपरसमा मंडी में ट्रैक्टर हटाने को लेकर विवाद हो गया. मंडी में हुआ विवाद इतना बढ़ गया की आरोपियों ने दीपक कुशवाह पुत्र कल्लू कुशवाह के गांव ख्यावदाकलां थाना सिरसौद में पहुंचकर चाकू से हमला कर दिया. जिससे तीन लोग घायल हो गए, जिनका आज गुरूवार की सुबह 11 बजे जिला अस्पताल में उपचार जारी हैं.