राशमि: राशमी में वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर सामूहिक गायन, 380 लोगों ने गाया पूरा गीत, गिनीज बुक में होगा रिकॉर्ड
राशमी। कस्बे में वंदे मातरम् गीत के 150 साल पूरे होने पर विद्या भारती संस्थान ने 'नमामि भारतम्' कार्यक्रम आयोजित किया। शुक्रवार को राउमावि राशमी में हुए इस उपखंड स्तरीय कार्यक्रम में ठीक 11 बजे 380 लोगों ने पूरा वंदे मातरम् गीत गाया। इस सामूहिक गायन को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जा रहा है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर