#बालाघाट
सेवा संकल्प अभियान के तहत मतदान जागरूकता एवं सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित
शासकीय शंकर साव पटेल महाविद्यालय, वारासिवनी में 12 अक्टूबर 2026 को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मतदान जागरूकता एवं सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. एस.एस. गेडाम के मार्गदर्शन तथा नोडल अधिकारी श्री कृष्णा पराते, संयोजक श्री विकास साहू, सह-संयोजक डॉ. योगेश बिसेन एवं कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती सरिता नागवंशी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में डॉ. रक्षा निकोसे ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के लिए प्रेरित किया। श्री कृष्णा पराते ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने तथा अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहने की अपील की। वहीं, श्री मोहनीष इड़पाचे, डॉ. अनिरुद्ध सिंह काकोड़िया एवं श्री विनोद कुमार हनवत ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर जानकारी देते हुए यातायात नियमों और सड़क संकेतों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनना, वाहन चलाते समय सावधानी बरतना तथा यातायात नियमों का पालन करना दुर्घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक है। सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
वक्ताओं ने विद्यार्थियों से मतदान जागरूकता एवं सड़क सुरक्षा के संदेश को समाज के अन्य लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जागरूक नागरिक ही जिम्मेदार लोकतंत्र और सुरक्षित समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोज कुमार गजभिये ने किया। आयोजन में महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के कर्मचारियों का सहयोग रहा। अंत में श्रीमती सरिता नागवंशी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
#ECISVEEP
#CEOMPElection
#सेवा_मेरा_योगदान_अभियान
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#cmmadhypradesh
#JansamparkMP
3 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Oct 12, 2026