#बालाघाट
सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों ने पेंटिंग से दिया जागरूकता का संदेश
खैरलांजी महाविद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत’ सहित विभिन्न विषयों पर बनाई आकर्षक पेंटिंग
राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत वीरांगना रानी अवंती बाई शासकीय महाविद्यालय, खैरलांजी में सोमवार को ग्रीटिंग कार्ड निर्माण एवं पेंटिंग गतिविधि आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने ‘मेरे सपनों का भारत’, नारी सशक्तिकरण, भारतीय सेना, जल संवर्धन, ऊर्जा संरक्षण, नशामुक्ति और लोक संस्कृति जैसे विषयों पर आकर्षक पेंटिंग बनाकर सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य श्री नीरज सिंह ठाकुर के निर्देशन में तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री रोहित कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, देशभक्ति, महिला सशक्तिकरण और भारतीय संस्कृति के महत्व को रेखांकित किया। गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ना और उनमें रचनात्मक सोच विकसित करना रहा।
कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि 17 सितंबर से संचालित सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना और उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाकर ‘मेरे सपनों का भारत’ के संकल्प को साकार करने में योगदान दिया जा सकता है।
प्राचार्य श्री ठाकुर ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां उनकी कला को निखारने के साथ सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक बनाती हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, स्टाफ सदस्य, एनएसएस स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#highereducation
Balaghat, Madhya Pradesh | Oct 12, 2026