#बालाघाट
अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 का समापन, सफल प्रतिभागियों को किया सम्मानित
शासकीय कमला नेहरू कन्या महाविद्यालय, बालाघाट में प्राचार्य डॉ. निधि ठाकुर के मार्गदर्शन में 5 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 का आयोजन किया गया। समागम का मुख्य विषय ‘एनईपी : शिक्षा से विकसित भारत’ रहा। इसका उद्देश्य छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की मूल भावना से जोड़ना तथा शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों के प्रति जागरूक करना था।
समागम के अंतर्गत महाविद्यालय में विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता, ‘शिक्षा में एआई का प्रयोग’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता, लोक नृत्य एवं हस्तकला प्रदर्शनी तथा पैनल चर्चा प्रमुख रहीं। इन गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और नए विचारों को साझा करने का अवसर मिला। कार्यक्रम का समापन 10 अक्टूबर 2026 को सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं मनोवैज्ञानिक श्री कमलकांत बिठले, सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल, बालाघाट के मुख्य आतिथ्य तथा प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार मासुलकर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. सरोज घोड़ेश्वर, कु. प्रीति उइके, श्री सुनील कुमार राणा, डॉ. दीपा परते, श्रीमती दीप्ति गढ़पाले, डॉ. राहुल सूर्यवंशी, डॉ. मनिका चौबे, डॉ. पवन कुमार सिंह सहित महाविद्यालय परिवार एवं छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस आयोजन ने छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों को समझने, अपनी रचनात्मक प्रतिभा को निखारने तथा शिक्षा के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प से जुड़ने का अवसर प्रदान किया।
#CMMadhyaPradesh
#highereduminmp
#JansamparkMP
8 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Oct 12, 2026