लोकतंत्र को कुचल रही मोदी सरकार, देश में लगाया अघोषित आपातकाल
दिल्ली में कल होने वाले प्रदर्शन से पहले कई मेट्रो स्टेशनों और ट्रेनों को बंद किए जाने तथा प्रदर्शन में शामिल होने आ रहे लोगों की गिरफ्तारी की कार्रवाई को लेकर देशभर में नाराजगी जताई जा रही है।
इस मामले में कामरेड इंग्लिश पुरी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार आंदोलनों को कुचलने के लिए दमन का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि मोदी-शाह की सरकार देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति पैदा कर रही है।
इस कार्रवाई को लेकर विरोध के बीच अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार और सरकार के रवैये पर सवाल उठ रहे हैं।
#DelhiProtest #ModiGovernment #UndeclaredEmergency #Democracy #RightToProtest #FreedomOfExpression #pahadsamachar