राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले विपक्षी नेता, मुलाकात के बाद बताया, राष्ट्रपति ने क्या कहा?
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के नेतृत्व में विपक्षी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश में वोट चोरी हो रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर इस मामले में गंभीर आरोप लगाए। राहुल गांधी के मुताबिक, राष्ट्रपति ने भी इन आरोपों को खारिज नहीं किया।
#RahulGandhi #MallikarjunKharge #MamataBanerjee #DroupadiMurmu #VoteChori #Congress #IndianPolitics #pahadsamachar