उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 और प्रदेश में निवेश को लेकर सोशल मीडिया पर कथित रूप से भ्रामक व अनधिकृत जानकारी प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। देहरादून के थाना राजपुर में एक सोशल मीडिया अकाउंट संचालक और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
इस पूरे मामले पर उद्योग एवं मुख्यमंत्री के सचिव विनय शंकर पांडे ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि राज्य में निवेश से संबंधित सभी आंकड़े पूरी पारदर्शिता के साथ सरकारी पोर्टल पर उपलब्ध हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब तक 1 लाख 1 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश धरातल पर उतारा जा चुका है और जल्द ही 24 हजार करोड़ रुपये की अगली ग्राउंडिंग होने जा रही है। उन्होंने छोटे उद्यमों और स्थानीय स्वरोजगार का उपहास उड़ाने वालों को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि तथ्यों को समझे बिना भ्रामक माहौल बनाना राज्यहित में नहीं है। देखिए पूरी रिपोर्ट!
#UttarakhandNews #GlobalInvestorSummit #DehradunPolice #PushkarSinghDhami #UttarakhandInvestment
Dehradun, Dehradun | Oct 19, 2026