गजब नेता जी! मामला एक दिन पुराना है, पर है दिलचस्प, 6 दिन के भीतर पहले कांग्रेस से BJP फिर भाजपा से कांग्रेस में वापसी
रुद्रप्रयाग की राजनीति में जिला पंचायत सदस्य ग्यालू लाल के दल-बदल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। 12 अक्टूबर को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए ग्यालू लाल ने 18 अक्टूबर को एक बार फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया।
खलियाण वार्ड से जिला पंचायत सदस्य ग्यालू लाल के इस फैसले ने स्थानीय राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। महज छह दिन के भीतर दोबारा पाला बदलने के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। अब उनके इस सियासी घटनाक्रम को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
#UttarakhandPolitics #Rudraprayag #GyaluLal #Congress #BJP #UttarakhandNews #उत्तराखंड_राजनीति #रुद्रप्रयाग #दल_बदल #BreakingNews #PahadSamachar