Public App Logo
खनिज संशोधन विधेयक -2026 वापस ले केन्द्र सरकार नहीं तो होगा चरणबद्ध आंदोलन - सुदिव्य कुमार जन-जागरण से लेकर आर्थिक नाकेबंदी तक की तैयारी काला खनिज बिल के खिलाफ आर पार की होगी लड़ाई - झामुमो लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में जल्दबाजी में खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 पास कराकर केंद्र सरकार ने झारखंड के हाथ-पैर को काटने का काम किया है। यह काला बिल झारखंड और झारखंडियों के साथ अन्याय है, उनके विकास और भविष्य पर बहुत बड़ा कुठाराघात है। झारखंड यह सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नहीं करेगा। उक्त बातें झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार ने शुक्रवार को उत्सव उपवन गिरिडीह में कही। वे झामुमो पदाधिकारियों को केन्द्र सरकार द्वारा खनिज संशोधन विधेयक दोनों सदनों में पारित करने के खिलाफ आयोजित जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बिल के कारण झारखंड में करोड़ों लोगों के सामाजिक सुरक्षा जैसे मंईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना, सर्वजन पेंशन योजना, शिक्षा, स्वास्थ्य, आदि योजनाएं बंद होने के कगार पर आ जाएगी। इसको लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा पहले चरण में गाँव , पंचायत, प्रखंड से लेकर जिला तक घर घर में जन-जागरण अभियान चलाएगा। केन्द्र सरकार ने खनिज संशोधन विधेयक-2026 को वापस नहीं लिया तो आर्थिक नाकेबंदी भी किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि आगामी 16 से 18 अगस्त तक प्रखंड स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड के लिए इस काला कानून के खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा ने कहा कि खनिज संशोधन विधेयक झारखंड के हर नागरिक को पढ़ना चाहिए। इस काला कानून से झारखंड का विकास थम जाएगा। बैठक में आन्दोलन की रणनीति बनाई गई। बहुत जल्द चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की जाएगी। बैठक में जिला सचिव महालाल सोरेन, महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार, जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पु, शाहनवाज अंसारी, झामुमो केन्द्रीय कमेटी के सदस्य बबली मरांडी, बरकत अली, प्रणव वर्मा, दिलीप मंडल, शत्रुघ्न मंडल, नुनूराम किस्कू उर्फ़ टाइगर, झारखंड युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कोलेश्वर सोरेन, जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, नगर अध्यक्ष राकेश कुमार राॅकी, नगर सचिव सन्नी रैन, मीडिया प्रभारी अभय सिंह, राजू दास, झारखंड अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष चांद रसीद, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष हलधर राय, कृष्णलाल ठाकुर, विजय सिंह, राजेश सिंह, महिला मोर्चा की प्रमिला कुमारी, प्रीति भास्कर, जिला सह सचिव दिलीप रजक, भैरव वर्मा, बैजू राणा, ओमप्रकाश महतो, ध्रूवदेव पंडित, मेहताब मिर्जा, राकेश रंजन, शफीक अंसारी, दारा हाजरा, शब्बीर आलम, नारायण पाण्डेय, आशा देवी, निख्खत प्रवीण, अंजली मुर्मू, सुमित्रा रजक, रीना कुमारी, नमिता वर्मा, सरिता सिंह, रंजू देवी, प्रधान मुर्मू, सर्फुद्दीन अंसारी, बिरजू मरांडी, अनवर अंसारी, शब्बीर अंसारी, मोजाहिद अंसारी, रंजीत राम, अजय सिंह, निरंजन राय, रिंकू बर्णवाल, चांद मल मरांडी, राजकुमार महतो, मजीद अंसारी, अशोक मंडल, टुन्ना सिंह, मोनू सिंह , हरिमोहन कंधवे, अनिल राम, अजयकांत झा, मो. अरशद उल्लाह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। - Giridih News