Public App Logo
JSSC CGL समेत TDPL एजेंसी की परीक्षाएं रद्द होने के बाद छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने भूख हड़ताल के 17वें दिन अनशन समाप्त कर दिया। स्वास्थ्य लाभ के बाद मंगलवार को सदर अस्पताल से डिस्चार्ज होकर उन्होंने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित सत्याग्रह स्थल पर प्रेस वार्ता की। उन्होंने परीक्षाओं के रद्द होने को छात्र आंदोलन की ऐतिहासिक जीत बताते हुए छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और मीडिया का आभार जताया। साथ ही कहा कि अब अगली लड़ाई पूरी तरह पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती व्यवस्था लागू कराने की होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं हो जाती। #apnagiridihnews #StudentProtest #JharkhandNews - Giridih News