स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व सासाराम में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। रोहतास के प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी ने यात्रा का नेतृत्व किया, जिसमें डीएम, एसपी सहित पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान देशभक्ति का उत्साह और राष्ट्रप्रेम का जोश देखने को मिला।
#HarGharTiranga #Sasaram #RohtasDistrict