उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में बंदरों के आतंक से परेशान
फूलबाग इलाके के सैकड़ों लोग आज कलेक्ट्रेट पहुंचे। लोगों का कहना है कि नगर निगम और वन विभाग के बीच यह तय नहीं हो पा रहा है कि शहर को बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की जिम्मेदारी आखिर किसकी है। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोग बंदरों का मुखौटा लगाए नजर आए और बंदरों जैसी हरकतें करते हुए अपना विरोध जताया। जब उनसे पूछा गया कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा, "बंदरों ने हमें ऐसी हरकतें करना सिखा दिया है।" लोगों ने प्रशासन से बंदरों की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की।#meerut #short #viralvideo #instgramreels #viralpost
Mawana, Meerut | Oct 7, 2026