हसनपुर: हसनपुर में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, युवक की हालत गंभीर
हसनपुर-गजरौला मार्ग पर सिहाली गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।