पितृपक्ष मेला 2026 को लेकर गया रेलवे स्टेशन पर तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं।
देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला पदाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने रेलवे एवं संबंधित विभागों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की।
बैठक में पेयजल, स्वच्छ शौचालय, हाई-रिजोल्यूशन CCTV, हेल्प डेस्क, कंट्रोल रूम, व्हीलचेयर, साइनेज, ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था, मेडिकल टीम और 24×7 अनाउंसमेंट सिस्टम सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए।
25 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेले में श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और बेहतर यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
CMO Bihar Samrat Choudhary Dr. Prem Kumar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India Ministry of Railways, Government of India Ministry of Tourism, Government of India , DDNewsLive News18 Bihar
#PitruPakshaMela2026 #Gaya #GayaRailwayStation #PindDaan #PilgrimSafety #SafeJourney #DistrictAdministrationGaya #Bihar #IncredibleIndia #Railway #PublicService #GayaDiaries
8 views | Gaya, Bihar | Jul 31, 2026