
हड़सर के लोगों की प्रशासन और श्रद्धालुओं से अपील, कमल कुंड यात्रा पर लगे पूर्ण प्रतिबंध #ManimaheshYatra2026 #KamalKund #Hadsar #Chamba #PilgrimSafety #DevBhoomi #LordShiva #BreakingNews #HimachalNews #Himachal84TV
Dharwala, Chamba | Jul 13, 2026

मणिमहेश यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट: PWD ने फिर शुरू किया मार्ग बहाली कार्य, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुआ अनिवार्य उपायुक्त चंबा मुकेश रेप्सवाल ने श्रद्धालुओं से की अपील—बिना ऑनलाइन पंजीकरण नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति, हड़सर से ऊपर चेक पोस्ट पर होगी हर यात्री की एंट्री। भरमौर से ब्यूरो रिपोर्ट चंबा से मणिमहेश यात्रा की तैयारियों को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। उपायुक्त चंबा मुकेश रेप्सवाल ने बताया कि लगातार बारिश के कारण प्रभावित हुए मणिमहेश यात्रा मार्ग पर लोक निर्माण विभाग (PWD) ने मरम्मत और बहाली का कार्य दोबारा शुरू कर दिया है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित यात्रा की सुविधा मिल सके।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रहेगा। बिना ऑनलाइन पंजीकरण के किसी भी श्रद्धालु को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।इसके साथ ही यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हड़सर से ऊपर वन विभाग द्वारा चेक पोस्ट स्थापित की गई है, जहां प्रत्येक श्रद्धालु की एंट्री दर्ज की जा रही है। इससे यात्रियों की निगरानी आसान होगी और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले ऑनलाइन पंजीकरण अवश्य करवाएं और प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।#ManimaheshYatra #Manimahesh2026 #Chamba #HimachalPradesh #PWD #OnlineRegistration #Hadsar #ForestDepartment #PilgrimSafety #TravelUpdate #BreakingNews #84TV #HimachalNews #Manimahesh #ChambaNews
Dharwala, Chamba | Jul 6, 2026

-#बिलासपुर --श्री नैना देवी श्रावण अष्टमी मेले की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं के लिए होंगे पुख्ता इंतजाम.. #BrightNews #ShriNainaDevi #ShravanAshtamiMela #Bilaspur #RahulKumarDC #MataNainaDevi #HimachalMela #PilgrimSafety #TrafficPlan #PunjabHPBorder #NainaDeviMandir #Mela2026 #HimachalNews #HPNews #HimachalPradesh #Himachal24x7 #HimachalUpdate #HimachalLatestNews #HimachalSpotlight #PahadNews #HimachalBuzz #HimachalWala #HimachalNewsLive #HimachalHappenings #HimachalViral #HimachalTrending #HimachalUpdatesDaily #HimachalKhabar #IndiaNews #BreakingNews #HimachalUpdateDaily #HimachalToday #HimachalBreaking
Himachal Pradesh, India | Jul 3, 2026

भरमौर क्षेत्र की प्रसिद्ध बन्नी माता यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को रस्सी के सहारे नाला पार करते हुए दिखाने वाला एक वीडियो चर्चा में है। वीडियो के सामने आने के बाद यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था और स्थायी पुल की आवश्यकता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन से सुरक्षित आवागमन के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। फिलहाल इस मामले में प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। #बन्नीमातायात्रा #Bharmour #Chamba #HimachalNews #PilgrimSafety #PublicSafety #Bridge #EkNazarHimachalNews #NewsUpdate #BreakingNews
Chamba, Chamba | Jul 2, 2026

केदारनाथ यात्रा में सख्ती, बिना पंजीकरण घोड़ा-खच्चर संचालन पर होगी कड़ी कार्रवाई रुद्रप्रयाग प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के लिए घोड़ा-खच्चर संचालन पर सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि बिना पंजीकरण किसी भी घोड़ा-खच्चर या हॉकर का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ब्लैकलिस्टिंग, आर्थिक जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी संचालकों और हॉकरों को तीर्थ यात्रियों के साथ शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश दिए हैं। हाल में अभद्र व्यवहार की शिकायतों पर कार्रवाई की जा चुकी है और भविष्य में ऐसी शिकायत मिलने पर और कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही सभी संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अधीन कार्यरत सभी हॉकरों का जिला पंचायत की निर्धारित प्रक्रिया के तहत अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराएं। प्रशासन ने यात्रा की गरिमा बनाए रखने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक सेवाएं उपलब्ध कराने की अपील की है। #KedarnathYatra #Kedarnath #Rudraprayag #Uttarakhand #CharDhamYatra #PilgrimSafety #HorseMuleService #TravelUpdate
Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 1, 2026