किसानों के हित में जिला उर्वरक निगरानी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।
जिले में किसानों को निर्धारित मूल्य पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने, कालाबाज़ारी पर रोक लगाने और संतुलित उर्वरक उपयोग को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
मुख्य बिंदु:
NPK मिश्रित उर्वरकों के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर।
मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर संतुलित उर्वरकों के उपयोग की अपील।
जैविक एवं प्राकृतिक खेती तथा नैनो यूरिया के प्रचार-प्रसार के निर्देश।
अगस्त-सितंबर में सभी प्रखंडों में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश।
उर्वरक विक्रेताओं के स्टॉक का नियमित सत्यापन एवं अनियमितता पर सख्त कार्रवाई।
अब तक 492 उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 25 लाइसेंस रद्द एवं 2 प्रतिष्ठानों पर प्राथमिकी दर्ज।
किसानों से उर्वरक संबंधी शिकायतों के लिए किसान हेल्पलाइन 1551 का उपयोग करने की अपील।
किसानों के हितों की सुरक्षा और पारदर्शी उर्वरक वितरण के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।
CMO Bihar Samrat Choudhary Dr. Prem Kumar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Home Department, Govt. of Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India Department of Agriculture, Government of Bihar News18 Bihar DDNewsLive Bihar Agricultural Management & Extension Training Institute
#Gaya #DistrictAdministrationGaya #Farmers #Agriculture #NPK #NaturalFarming #OrganicFarming #Fertilizer #Bihar
26 views | Gaya, Bihar | Jul 31, 2026