खरखौदा: खांडा व सांपला रोड बाईपास से अलग-अलग घटनाओं में PO स्टाफ सोनीपत की पुलिस ने 2 युवकों को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार
पीओ स्टाफ सोनीपत की पुलिस ने 2 युवकों को 2 अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर सन्नी वासी अदियाना जिला पानीपत हाल देवी लाल नगर गोहाना जिसके पास अवैध देशी पिस्तौल व 1 जिंदा रौंद मिला है। उसे खरखौदा के खांडा रोड से काबू किया गया है। दूसरा युवक नीरज वासी कथुरा हाल गोहाना को खरखौदा के सांपला रोड बाईपास से काबू किया गया है।