Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap

Bihar news : बेतिया मे अलमारी के नीचे निकले 20–25 कोबरा के बच्चे, बरवा सानी गांव में दहशत, वन विभाग का इंतजार। पश्चिमी चंपारण जिले के योगापट्टी प्रखंड की सिसवा बैरागी पंचायत के बरवा सानी गांव में गुरुवार देर रात एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। गांव निवासी जोखन यादव के घर में अलमारी के नीचे से एक साथ लगभग 20 से 25 कोबरा सांप के बच्चे निकलने से पूरे परिवार में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल बन गया। परिजनों ने बताया कि गुरुवार रात घर में रखी अलमारी के नीचे से सामान निकालने के दौरान अचानक कई छोटे-छोटे कोबरा के बच्चे दिखाई दिए। पहले तो परिवार के लोगों को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ, लेकिन देखते ही देखते एक के बाद एक कई सांप के बच्चे बाहर निकलने लगे। इससे घर में मौजूद सभी लोग घबरा गए और तुरंत सुरक्षित स्थान पर चले गए। घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। हालांकि, शुक्रवार दोपहर तक विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा था। इससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है। आशंका जताई जा रही है कि घर के आसपास या अलमारी के नीचे कोबरा का बिल हो सकता है, जिससे और भी सांप निकल सकते हैं। जोखन यादव ने बताया कि परिवार के लोगों ने सावधानी बरतते हुए कुछ कोबरा के बच्चों को बाल्टी में सुरक्षित रखा है, ताकि वे इधर-उधर फैलकर किसी को नुकसान न पहुंचाएं। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही बरवा सानी सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग सांपों को देखने के लिए पहुंचने लगे। लोगों की भीड़ जुटने से मौके पर कौतूहल का माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू करने तथा घर की जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की स्थिति में सांपों को पकड़ने या मारने का प्रयास नहीं करना चाहिए। लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखनी चाहिए और केवल प्रशिक्षित वन विभाग या रेस्क्यू टीम की मदद लेनी चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।#Bettiah #WestChamparan #Bihar #Yogapatti #BarwaSani #Cobra #SnakeRescue #ForestDepartment #Wildlife #SnakeAlert #BreakingNews #ViralNews #IndianVillages #Nature #RescueOperation #CobraSnake #PublicSafety #NewsUpdate #Trending #India

MORE NEWS

Bihar news : इंडो नेपाल बॉर्डर से साढ़े बारह लाख का गांजा जब्त , नेपाली बाइक सहित दो गांजा तस्कर गिरफ्तार। भारत-नेपाल सीमा से सटे इनरवा बाजार के शिव मंदिर के पिछे से इनरवा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाली बाइक सहित दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 31.250 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 12.5 लाख रुपये बताई जा रही है।गिरफ्तार तस्करों की पहचान मैनाटाड़ थाना क्षेत्र के बस्ठा गांव निवासी अदेया साह के 19 वर्षीय पुत्र साहेब कुमार तथा नेपाल के पर्सा जिला अंतर्गत महुवन गांव निवासी अजय साह के 20 वर्षीय पुत्र सौरभ साह के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि भारत-नेपाल सीमा के रास्ते बड़ी मात्रा में गांजा की खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिसिया जाल बिछा दी गई। इसी दौरान एक नेपाली बाइक पर सवार दो संदिग्धों को देखा गया, जब रोककर तलाशी ली गई तो बाइक पर दो बोरा मे लदे 31.250 किलोग्राम गांजा वाटरप्रूफ पॉकेट मे बरामद हुआ। इसके बाद दोनों आरोपितों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया और बाइक को भी जब्त कर लिया गया। पुलिस ने दोनों तस्करों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गांजा की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था। पुलिस तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।
#IndoNepalBorder #Inarwa #WestChamparan #Bettiah #Mainatand #BiharPolice #NepalBorder #CannabisSeizure #DrugSmuggling #CrimeNews #BreakingNews #PoliceAction #BorderSecurity #NDPSAct #BiharNews #Nepal #ViralNews #LatestNews #HindiNews #BorderCrime

Bihar news : इंडो नेपाल बॉर्डर से साढ़े बारह लाख का गांजा जब्त , नेपाली बाइक सहित दो गांजा तस्कर गिरफ्तार। भारत-नेपाल सीमा से सटे इनरवा बाजार के शिव मंदिर के पिछे से इनरवा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाली बाइक सहित दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 31.250 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 12.5 लाख रुपये बताई जा रही है।गिरफ्तार तस्करों की पहचान मैनाटाड़ थाना क्षेत्र के बस्ठा गांव निवासी अदेया साह के 19 वर्षीय पुत्र साहेब कुमार तथा नेपाल के पर्सा जिला अंतर्गत महुवन गांव निवासी अजय साह के 20 वर्षीय पुत्र सौरभ साह के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि भारत-नेपाल सीमा के रास्ते बड़ी मात्रा में गांजा की खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिसिया जाल बिछा दी गई। इसी दौरान एक नेपाली बाइक पर सवार दो संदिग्धों को देखा गया, जब रोककर तलाशी ली गई तो बाइक पर दो बोरा मे लदे 31.250 किलोग्राम गांजा वाटरप्रूफ पॉकेट मे बरामद हुआ। इसके बाद दोनों आरोपितों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया और बाइक को भी जब्त कर लिया गया। पुलिस ने दोनों तस्करों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गांजा की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था। पुलिस तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है। #IndoNepalBorder #Inarwa #WestChamparan #Bettiah #Mainatand #BiharPolice #NepalBorder #CannabisSeizure #DrugSmuggling #CrimeNews #BreakingNews #PoliceAction #BorderSecurity #NDPSAct #BiharNews #Nepal #ViralNews #LatestNews #HindiNews #BorderCrime

Bettiah, West Champaran | Aug 7, 2026

बेतिया के बसवरिया धुनिया पट्टी निवासी 18 वर्षीय लक्की अंसारी के चंद्रावत नदी में डूबने की आशंका से इलाके में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्की अंसारी, पिता पैयाज अंसारी, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे चंद्रावत नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लापता हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग नदी किनारे पहुंच गए और युवक की तलाश शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने नदी में काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन लक्की का कोई सुराग नहीं मिल सका था। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाने के साथ तलाश अभियान की निगरानी कर रही है। घटना की जानकारी प्रशासन को दे दी गई है। युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ टीम को भी सूचना भेजी गई है। टीम के पहुंचने के बाद नदी में व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाए जाने की उम्मीद है।
#champaran24news

बेतिया के बसवरिया धुनिया पट्टी निवासी 18 वर्षीय लक्की अंसारी के चंद्रावत नदी में डूबने की आशंका से इलाके में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्की अंसारी, पिता पैयाज अंसारी, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे चंद्रावत नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लापता हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग नदी किनारे पहुंच गए और युवक की तलाश शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने नदी में काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन लक्की का कोई सुराग नहीं मिल सका था। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाने के साथ तलाश अभियान की निगरानी कर रही है। घटना की जानकारी प्रशासन को दे दी गई है। युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ टीम को भी सूचना भेजी गई है। टीम के पहुंचने के बाद नदी में व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाए जाने की उम्मीद है। #champaran24news

Bettiah, West Champaran | Aug 7, 2026

Bihar news : भारत-नेपाल सीमा पर स्थित विवादित सुस्ता क्षेत्र एक बार फिर सुर्खियों में है। विवादित जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर सीमा क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। निर्माण कार्य रोकने पहुंची सशस्त्र सीमा बल की टीम का नेपाल के सुस्ता गांव के ग्रामीणों ने विरोध किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में SSB ने वाल्मीकिनगर थाने में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर कांड संख्या  दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। SSB रामपुरवा जी कंपनी के सहायक कमांडेंट द्वारा वाल्मीकिनगर थाना प्रभारी को भेजे गए आवेदन के अनुसार, 2 अगस्त 2026 की सुबह करीब 11:40 बजे विवादित क्षेत्र में निर्माण कार्य होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही SSB की गश्ती टीम मौके पर पहुंची। SSB के अनुसार, दोनों देशों के बीच पूर्व से लागू यथास्थिति (स्टेटस-क्वो) का हवाला देते हुए निर्माण कार्य रोकने का प्रयास किया गया। इसी दौरान नेपाल के सुस्ता गांव से करीब 150 से 200 ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और निर्माण कार्य रोकने की कार्रवाई का विरोध करने लगे। कुछ समय के लिए सीमा क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया। हालांकि SSB के जवानों ने संयम बरतते हुए स्थिति को नियंत्रित रखा और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
SSB का कहना है कि विवादित सीमा क्षेत्र में पहले से यथास्थिति बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश हैं। इसके बावजूद निर्माण कार्य और विरोध प्रदर्शन से सीमा क्षेत्र की शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। इसी आधार पर वाल्मीकिनगर थाने में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि SSB से प्राप्त आवेदन के आधार पर कांड संख्या दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल सीमा क्षेत्र में स्थिति सामान्य और नियंत्रण में है।
घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में SSB के जवान और नेपाल पुलिस और नेपाली बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीण दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की गई है।#IndiaNepalBorder #SustaDispute #Valmikinagar #WestChamparan #SSB #BorderSecurity #BiharNews #BreakingNews #BorderTension #Nepal #India #ViralVideo #LawAndOrder #BorderIssue #LatestNews

Bihar news : भारत-नेपाल सीमा पर स्थित विवादित सुस्ता क्षेत्र एक बार फिर सुर्खियों में है। विवादित जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर सीमा क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। निर्माण कार्य रोकने पहुंची सशस्त्र सीमा बल की टीम का नेपाल के सुस्ता गांव के ग्रामीणों ने विरोध किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में SSB ने वाल्मीकिनगर थाने में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर कांड संख्या दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। SSB रामपुरवा जी कंपनी के सहायक कमांडेंट द्वारा वाल्मीकिनगर थाना प्रभारी को भेजे गए आवेदन के अनुसार, 2 अगस्त 2026 की सुबह करीब 11:40 बजे विवादित क्षेत्र में निर्माण कार्य होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही SSB की गश्ती टीम मौके पर पहुंची। SSB के अनुसार, दोनों देशों के बीच पूर्व से लागू यथास्थिति (स्टेटस-क्वो) का हवाला देते हुए निर्माण कार्य रोकने का प्रयास किया गया। इसी दौरान नेपाल के सुस्ता गांव से करीब 150 से 200 ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और निर्माण कार्य रोकने की कार्रवाई का विरोध करने लगे। कुछ समय के लिए सीमा क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया। हालांकि SSB के जवानों ने संयम बरतते हुए स्थिति को नियंत्रित रखा और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। SSB का कहना है कि विवादित सीमा क्षेत्र में पहले से यथास्थिति बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश हैं। इसके बावजूद निर्माण कार्य और विरोध प्रदर्शन से सीमा क्षेत्र की शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। इसी आधार पर वाल्मीकिनगर थाने में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि SSB से प्राप्त आवेदन के आधार पर कांड संख्या दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल सीमा क्षेत्र में स्थिति सामान्य और नियंत्रण में है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में SSB के जवान और नेपाल पुलिस और नेपाली बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीण दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की गई है।#IndiaNepalBorder #SustaDispute #Valmikinagar #WestChamparan #SSB #BorderSecurity #BiharNews #BreakingNews #BorderTension #Nepal #India #ViralVideo #LawAndOrder #BorderIssue #LatestNews

Bettiah, West Champaran | Aug 7, 2026

'परिवर्तन ज़रूरी है' के नारे के साथ भाकपा की बैरिया से पदयात्रा शुरू, संविधान, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे उठाए

'परिवर्तन ज़रूरी है' के नारे के साथ भाकपा की बैरिया से पदयात्रा शुरू, संविधान, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे उठाए

Bettiah, West Champaran | Aug 6, 2026

*परिवर्तन ज़रूरी है' के नारे के साथ भाकपा की पदयात्रा शुरू, संविधान बचाने से लेकर महंगाई-बेरोजगारी तक उठाई बुलंद आवाज़*

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर 6 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले पदयात्रा अभियान की शुरुआत पश्चिम चंपारण के बैरिया प्रखंड अंतर्गत भीतहां पंचायत से की गई। पदयात्रा भीतहां, बगही रतनपुर, बैरिया, मियांपुर तिलंगही, तधवानन्दपुर, लौकरिया और बथना पंचायत के विभिन्न गांवों से होकर निकाली गई, जहां पार्टी नेताओं ने आम जनता के बीच पहुंचकर अपने संदेश और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा।

पदयात्रा के दौरान भाकपा नेताओं ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा, बढ़ते अपराध, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई के खिलाफ व्यापक जनसमर्थन की अपील की। साथ ही अल्पसंख्यकों, दलितों और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, किसानों की फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी, किसानों के सभी प्रकार के कर्ज माफ करने, चारों लेबर कोड वापस लेने, गरीबों को उजाड़ने की कार्रवाई पर रोक लगाने, खाद की कालाबाजारी समाप्त करने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था बहाल करने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग को लेकर जनजागरण अभियान चलाया गया।

इस पदयात्रा का नेतृत्व भाकपा जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति, जिला नेता राधामोहन यादव, अशोक मिश्र, बब्लू दूबे, चन्द्रिका प्रसाद, मनोज साह, राज्य परिषद सदस्य केदार चौधरी, खेत मजदूर नेता राजेन्द्र साह, अच्छे लाल सहनी, इद्रिश, जंगी लाल, यमुना महतो, टुनटुन शुक्ल, राधा साह सहित दर्जनों पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया।

इस दौरान भाकपा जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति ने कहा कि देश इस समय गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। उनके अनुसार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और देश के करोड़ों लोग आर्थिक एवं सामाजिक चुनौतियों से जूझ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि युवा, किसान और मजदूर अब अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो चुके हैं तथा भाकपा परिवर्तन ज़रूरी है के नारे के साथ जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है।

वहीं अंचल सचिव ज्वाला कांत द्विवेदी ने आरोप लगाया कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में घरों पर टैक्स लगाकर लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों की कार्यशैली आम जनता के प्रति संवेदनशील नहीं रह गई है, जिसके विरोध में भाकपा आने वाले दिनों में व्यापक आंदोलन चलाएगी।

भाकपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि 15 अगस्त तक चलने वाला यह पदयात्रा अभियान गांव-गांव जाकर जनता को जागरूक करने, जनसमस्याओं को मुखर रूप से उठाने और विभिन्न जनहित के मुद्दों पर लोगों को संगठित करने का कार्य करेगा।

*परिवर्तन ज़रूरी है' के नारे के साथ भाकपा की पदयात्रा शुरू, संविधान बचाने से लेकर महंगाई-बेरोजगारी तक उठाई बुलंद आवाज़* भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर 6 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले पदयात्रा अभियान की शुरुआत पश्चिम चंपारण के बैरिया प्रखंड अंतर्गत भीतहां पंचायत से की गई। पदयात्रा भीतहां, बगही रतनपुर, बैरिया, मियांपुर तिलंगही, तधवानन्दपुर, लौकरिया और बथना पंचायत के विभिन्न गांवों से होकर निकाली गई, जहां पार्टी नेताओं ने आम जनता के बीच पहुंचकर अपने संदेश और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा। पदयात्रा के दौरान भाकपा नेताओं ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा, बढ़ते अपराध, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई के खिलाफ व्यापक जनसमर्थन की अपील की। साथ ही अल्पसंख्यकों, दलितों और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, किसानों की फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी, किसानों के सभी प्रकार के कर्ज माफ करने, चारों लेबर कोड वापस लेने, गरीबों को उजाड़ने की कार्रवाई पर रोक लगाने, खाद की कालाबाजारी समाप्त करने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था बहाल करने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग को लेकर जनजागरण अभियान चलाया गया। इस पदयात्रा का नेतृत्व भाकपा जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति, जिला नेता राधामोहन यादव, अशोक मिश्र, बब्लू दूबे, चन्द्रिका प्रसाद, मनोज साह, राज्य परिषद सदस्य केदार चौधरी, खेत मजदूर नेता राजेन्द्र साह, अच्छे लाल सहनी, इद्रिश, जंगी लाल, यमुना महतो, टुनटुन शुक्ल, राधा साह सहित दर्जनों पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया। इस दौरान भाकपा जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति ने कहा कि देश इस समय गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। उनके अनुसार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और देश के करोड़ों लोग आर्थिक एवं सामाजिक चुनौतियों से जूझ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि युवा, किसान और मजदूर अब अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो चुके हैं तथा भाकपा परिवर्तन ज़रूरी है के नारे के साथ जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है। वहीं अंचल सचिव ज्वाला कांत द्विवेदी ने आरोप लगाया कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में घरों पर टैक्स लगाकर लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों की कार्यशैली आम जनता के प्रति संवेदनशील नहीं रह गई है, जिसके विरोध में भाकपा आने वाले दिनों में व्यापक आंदोलन चलाएगी। भाकपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि 15 अगस्त तक चलने वाला यह पदयात्रा अभियान गांव-गांव जाकर जनता को जागरूक करने, जनसमस्याओं को मुखर रूप से उठाने और विभिन्न जनहित के मुद्दों पर लोगों को संगठित करने का कार्य करेगा।

Bettiah, West Champaran | Aug 6, 2026

Bihar news : बेतिया मे अलमारी के नीचे निकले 20–25 कोबरा के बच्चे, बरवा सानी गांव में दहशत, वन विभाग का इंतजार। पश्चिमी चंपारण जिले के योगापट्टी प्रखंड की सिसवा बैरागी पंचायत के बरवा सानी गांव में गुरुवार देर रात एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। गांव निवासी जोखन यादव के घर में अलमारी के नीचे से एक साथ लगभग 20 से 25 कोबरा सांप के बच्चे निकलने से पूरे परिवार में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल बन गया। परिजनों ने बताया कि गुरुवार रात घर में रखी अलमारी के नीचे से सामान निकालने के दौरान अचानक कई छोटे-छोटे कोबरा के बच्चे दिखाई दिए। पहले तो परिवार के लोगों को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ, लेकिन देखते ही देखते एक के बाद एक कई सांप के बच्चे बाहर निकलने लगे। इससे घर में मौजूद सभी लोग घबरा गए और तुरंत सुरक्षित स्थान पर चले गए। घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। हालांकि, शुक्रवार दोपहर तक विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा था। इससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है। आशंका जताई जा रही है कि घर के आसपास या अलमारी के नीचे कोबरा का बिल हो सकता है, जिससे और भी सांप निकल सकते हैं। जोखन यादव ने बताया कि परिवार के लोगों ने सावधानी बरतते हुए कुछ कोबरा के बच्चों को बाल्टी में सुरक्षित रखा है, ताकि वे इधर-उधर फैलकर किसी को नुकसान न पहुंचाएं। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही बरवा सानी सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग सांपों को देखने के लिए पहुंचने लगे। लोगों की भीड़ जुटने से मौके पर कौतूहल का माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू करने तथा घर की जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की स्थिति में सांपों को पकड़ने या मारने का प्रयास नहीं करना चाहिए। लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखनी चाहिए और केवल प्रशिक्षित वन विभाग या रेस्क्यू टीम की मदद लेनी चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।#Bettiah #WestChamparan #Bihar #Yogapatti #BarwaSani #Cobra #SnakeRescue #ForestDepartment #Wildlife #SnakeAlert #BreakingNews #ViralNews #IndianVillages #Nature #RescueOperation #CobraSnake #PublicSafety #NewsUpdate #Trending #India - Bettiah News