शाहपुरा: चरगवा थाना प्रभारी ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई और जुर्माना लगाने के निर्देश दिए
थाना प्रभारी सरोजिनी चौकसे ने रविवार शाम 7:00 बजे पुलिसबल को निर्देशित करते हुए कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष कार्रवाई अभियान चलाया जाए। साथ उनके ऊपर सख्त जुर्माना भी लगाए।थाना प्रभारी का कहना है कि देखने में आया कि अक्सर सड़क हादसे शराब पीकर वाहन चलाने के दौरान ही होते हैं इसी क्रम में पुलिस बल को निर्देश जारी किए गए है।