जतारा: लार खुर्द-रामगढ़ हार इलाके से तहसीलदार ने जेसीबी की ज़ब्ती की, माफियाओं में हड़कंप
जतारा। लार खुर्द–रामगढ़ हार इलाके में अवैध मिट्टी उत्खनन की सूचना पर तहसीलदार नितिन गौड़ ने राजस्व टीम के साथ छापा मारकर एक जेसीबी मशीन जप्त की। कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गए, जबकि जेसीबी चालक मशीन छोड़कर भाग निकला। प्रशासन अब चेचिस नंबर के आधार पर मालिक की तलाश कर रहा है और जमीन शासकीय है या निजी इसकी जांच जारी है।