बहराइच: सुमेरपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बुजुर्ग की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
रुपईडीहा थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव निवासी नन्हे राम कौली पुत्र भैरव प्रसाद बाइक से घर जा रहे थे। सुमेरपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए। इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहा उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस जांच में जुट गई है।