जमुई: चाइल्ड लाइन के पहुंचने से पहले ही निजी क्लिनिक से गायब हुआ लावारिस अवस्था में पड़ा नवजात शिशु, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Nov 17, 2024 लावारिस अवस्था में नवजात शिशु को थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर अवस्थित धनवंतरि क्लिनिक में छोड़ने की सूचना पर रविवार की दोपहर करीब 2:00 बजे चाइल्ड लाइन की टीम के पहुंचने से पहले ही नवजात शिशु क्लिनिक से गायब हो गया। उंसके बाद टाउन थाना की पुलिस भी पहुंच गई और नवजात को ढूंढने में जुट गई। फिलहाल नवजात का पता नहीं चल सका है।