हसनपुर: हसनपुर के गांव गुलामपुर में खड़कवंशी समाज के युवाओं ने जाटव समाज की भावनाओं की आहत, थाने पर किया प्रदर्शन <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलामपुर में खड़कवंशी समाज के कुछ युवकों द्वारा जाटव समाज की भावनाओं को आहत करने के उद्देश्य से एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। जिसमें जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर इंस्टाग्राम पर वायरल किया गया है। जिससे जाटव समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। भारी संख्या में गुरुवार को जाटव समाज के युवक कोतवाली पहुंचे।