बैराड़: शत प्रतिशत राशन वितरण के लिए तहसीलदार द्रगपाल सिंह बैश ने पीडीएस दुकानों का निरीक्षण किया
शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन मे सम्पूर्ण जिले में उचित मूल्य दुकान का अधिकरियो द्वारा सतत रूप से निरीक्षण किया जा रहा है।जहाँ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जेपी गुप्ता के मार्गदर्शन में पात्र हितग्राहियों को शत प्रतिशत राशन वितरण को लेकर तहसीदार बैराड़ द्रगपाल सिंह बैश द्वारा गुरुवार दोपहर 1 बजे तक क्षेत्र की विभिन्न पीडीएस दुकानों का निरीक्षण किया।