बैराड़ स्थित जीनियस वर्ल्ड हाई स्कूल में छात्रों के मानसिक विकास और गणितीय कौशल को बेहतर बनाने के उद्देश्य से ‘वैदिक गणित और अबैकस’ विषय पर गुरुवार शाम 4 बजे विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का संचालन बुद्धि बूस्टर स्किल डेवलपमेंट सेंटर के विशेषज्ञ रीतेश गुप्ता और रोशनी गुप्ता ने किया।