फर्रुखाबाद: गांव सबलपुर में घर से जेवरात और नगदी की चोरी, मुख्य दरवाजा खुला मिला, पुलिस जांच में जुटी
कमालगंज के गांव सबलपुर निवासी राजेंद्र कुमार के घर में देर रात चोरी हो गई। मंगलवार सुबह लगभग 5 बजे जब परिवार के सदस्य जागे तो मुख्य घर का दरवाजा खुला मिला।अंदर देखने पर अलमारी और बक्से टूटे पड़े थे।घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ था।घर से सोने के झाले,अंगूठी मंगलसूत्र,चांदी की पायल और ₹5000 की नगदी गायब मिली।पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं।