परैया: खीरी में लाठी-डंडों से पीटकर और स्कार्पियो से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी पुलिस हिरासत में
Paraiya, Gaya | Mar 15, 2026 परैया के खीरी में पुराने जमीनी विवाद को लेकर एक युवक की हत्या शनिवार रात कर दी गई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय रंजीत यादव से हुई है। जिसे गांव के ही चचेरे भाई अखिलेश यादव और उसके सहयोगियों ने पहले लाठी डंडे से बुरी तरह पिटा और बाद में उसके उपर स्कार्पियो चढा कर कुचल दिया। जिसके बाद इलाज के क्रम में रंजीत की गया ANMMCH में मौत हो गई। हत्या के 4 आरोपी गिरफ्तार है।