पिंड्रा: वाराणसी में सड़क दुर्घटना में घायल गाय का सफल इलाज
वाराणसी के करखियाव हाईवे पर सड़क दुर्घटना में घायल गाय के पेट में गैस भरने की जानकारी पर गोरक्षक सुल्तान अहमद और उनकी टीम ने पशु चिकित्सक की मदद से तुरंत उपचार कराया। गाय की हालत में सुधार हुआ है। टीम ने घायल पशुओं की सूचना के लिए जनता से 7268096905 नंबर पर कॉल करने का आग्रह किया है।