आंवला: आंवला के सिरौली में घर में घुसकर युवती पर चाकू से जानलेवा हमला, चार के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
Aonla, Bareilly | Sep 30, 2026 आंवला तहसील के थाना सिरौली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खुर्द में घर में अकेली युवती पर धारदार चाकू और लात-घूसों से जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह करीब आठ बजे बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।