कैरो: मंइयां सम्मान योजना के भौतिक सत्यापन के लिए कैरो प्रखंड के पंचायत भवनों में जुटीं हजारों महिलाएं
लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय सहित पंचायत भवन कैरो, हनहट, गजनी, सढ़ाबे, गुड़ी एवं नरौली में मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना के लाभुकों के भौतिक सत्यापन को लेकर झारखंड सरकार के निर्देश पर आयोजित विशेष शिविर सोमवार शाम 5 बजे संपन्न हो गया। यह शिविर 13 मई से 18 मई 2026 तक लगातार छह दिनों तक चलाया गया।