जैसलमेर में पर्यटन छवि के बीच शहर की सफाई व्यवस्था सवालों में है। अमरसागर-हनुमान चौराहा से गोपा चौक, शिव मार्ग, गांधी कॉलोनी और कलाकार कॉलोनी तक कई स्थानों पर कचरे के ढेर, प्लास्टिक और बदरंग दीवारें नजर आ रही हैं। रात में नालियां ओवरफ्लो होकर पानी सड़कों पर फैल जाता है।