गोलीकांड का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
कैमूर जिले के अधौरा थाना क्षेत्र के सिकरी-गड़के रोड पर वकील यादव को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी मुकुंद साह को गिरफ्तार कर लिया। दूसरा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
Mohania, Kaimur | Oct 10, 2026