गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा! दो कारों में छिपाकर ले जा रहे थे 66.330 किलो गांजा, दुर्गावती पुलिस ने दबोचा,करीब 70लाख मूल्य
* NH-19 के दक्षिणी लेन पर धनेक्षा पेट्रोल पंप के पास हुई कार्रवाई।
* मारुति XL6 की डिक्की से 66.330 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद।
* गांजा तस्करी में इस्तेमाल दो कारों को पुलिस ने किया जब्त।
* तस्करी के आरोप में यूपी के चार लोग गिरफ्तार, चार नाबालिग निरुद्ध।
* पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल आठ स्मार्टफोन भी किए जब्त।
* बिहार से गांजा लेकर चंदौली के रास्ते गोरखपुर जा रहे थे आरोपी, पूछताछ में हुआ खुलासा।
* दुर्गावती थाना कांड संख्या 515/26 के तहत NDPS एक्ट में प्राथमिकी दर्ज।
Mohania, Kaimur | Nov 24, 2026