पलासी: पलासी में जमीन विवाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, कई लोग घायल
Palasi, Araria | Nov 9, 2026 अररिया के पलासी थाना क्षेत्र के बांसर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में कई लोग घायल हुए हैं। शमीम ने थाना में आवेदन देकर लाठी, फरसा और धारदार हथियार से हमला, आभूषण छीनने तथा घर में आग लगाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस से जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।