महरौनी: ग्राम गोगला में खेत पर थ्रेसिंग के दौरान चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक का हाथ कटा, गंभीर हालत में झांसी रेफर
ग्राम गोगला निवासी जितेंद्र पुत्र राजू उम्र करीबन 35 वर्ष अपने खेत पर फसल की थ्रेसर कर रहा था। इसी दौरान उसका दाहिना हाथ अचानक थ्रेसर की चपेट में आ गया। जिसके चलते परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।