सहजनवा: हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव में थ्रेसर में हाथ फंसने से 45 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत, केस दर्ज
हरपुर बुदहट थानाक्षेत्र के मिश्रवलिया गांव में थ्रेसर से गेहूं निकालते समय हाथ फंसने से 45 वर्षीय युवक के दर्दनाक मौत हो गई, इसके बाद घटना की जानकारी परिवार वालों को दी गई, व पुलिस को भी सूचना दी गई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने लापरवाही बरतनी पर ट्रैक्टर चालक पर मुकदमा दर्ज किया