सहजनवा: गीडा थानाक्षेत्र में वर्ष 2022 के पंजीकृत दहेज हत्या के अभियोग में दोष सिद्ध होने पर अभियुक्त को 8 वर्ष की सजा सुनाई गई
ऑपरेशन कंविक्शन अभियान के क्रम में सहजनवा के गीड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत वर्ष 2022 में पंजीकृत, दहेज हत्या के अभियोग में दोष सिद्ध पाए जाने पर न्यायालय द्वारा अभियुक्त राजकुमार को 8 वर्ष की कारावास की सजा सुनाई गई, साथ ही 7000 के अर्थ दंड से भी दंडित किया गया, लगातार पैरवी के मद्देनजर न्यायालय द्वारा सुनाई गई सजा।