सहजनवा: सहजनवा थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद उर्फ मलऊर में जमीनी विवाद में मनबड़ों ने महिला को पीटा, पुलिस ने 5 पर दर्ज किया केस
सहजनवा थाना क्षेत्र मुस्तफाबाद उर्फ मलऊर में जमीनी विवाद को लेकर मनबड़ों ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया, इसके बाद पीड़ित ने थाने में पहुंचकर तहरीर दिया, तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और पूरे मामले की जान शुरू कर दी, पीड़ित की माने तो अक्सर वह गाली गलौज करते हैं जबकि दोनों भाइयों के बीच में जमीन का बटवारा हो चुका है।