#बालाघाट
शिकायतों पर कृषि विभाग की जांच टीम ने खेतों का किया निरीक्षण
खरपतवार नाशक एवं धान के कम अंकुरण से संबंधित मामलों में पंचनामा तैयार, किसानों से दस्तावेज मांगे
उप संचालक कृषि श्री फूलसिंह मालवीय के निर्देश पर लिखित शिकायतों एवं सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों की जांच के लिए कृषि विभाग की टीम द्वारा शनिवार को विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर संबंधित किसानों के खेतों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान फसल की स्थिति का मौके पर अवलोकन कर आवश्यक कार्रवाई के लिए पंचनामा तैयार किया गया।
जांच दल द्वारा ग्राम कन्हारटोला पहुंचकर कृषक श्री राजेंद्र पिता फागु ढोके के सावा 127 फुल पेज धान फसल का निरीक्षण किया गया। इसके बाद ग्राम खुर्सीपार के कृषक सुरेश कुमार मुड़े की शिकायत पर दमाहे कृषि केंद्र खैरलांजी से खरीदे गए नविनो गोल्ड खरपतवारनाशक के उपयोग के बाद खरपतवार नष्ट नहीं होने संबंधी मामले का खेत में पहुंचकर निरीक्षण किया गया तथा मौके पर पंचनामा तैयार किया गया।
इसी प्रकार ग्राम मानेगांव की कृषक श्रीमती रीना पटले के खेत में सावा 127 फुल पेज धान फसल का निरीक्षण किया गया। शिकायत में धान के कम अंकुरण तथा लंबी पौध के रूप में दूसरी प्रजाति के धान के पौधे नष्ट नहीं होने की बात सामने आई थी। जांच दल ने मौके पर फसल का निरीक्षण कर पंचनामा तैयार किया। ग्राम बैजू मोहगांव में कृषक श्री सुदाम जी एवं श्री शुभम नगपुरे के सावा 134 फुल पेज धान फसल का भी निरीक्षण किया गया। यहां भी कम अंकुरण एवं लंबी पौध के रूप में दूसरी प्रजाति के धान के नष्ट नहीं होने संबंधी शिकायत की जांच की गई। जांच दल द्वारा मौके पर फसल की स्थिति का अवलोकन किया गया।
जांच दल ने शिकायतकर्ता किसानों को निर्देशित किया कि वे अपने आवेदन, ऋण पुस्तिका, सावा फुल पेज का पक्का बिल तथा खेत की फोटो सहित आवश्यक दस्तावेज वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय, खैरलांजी में शीघ्र जमा करें, ताकि शिकायतों की जांच एवं आगामी कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी की जा सके।
निरीक्षण के दौरान जांच दल में श्री राजेश कुमार खोब्रागड़े, सहायक संचालक कृषि (कार्यालयीन), डॉ. उत्तम बिसेन, सहायक प्राध्यापक, कृषि महाविद्यालय मुरझड़-वारासिवनी, श्री सुनील बागड़े, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी (कार्यालयीन) तथा श्री आर.पी. मर्सकोले, प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, खैरलांजी उपस्थित रहे।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#minmpkrishi
1 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Sep 21, 2026