करगहर: महुली गांव स्थित सूर्य मंदिर के समीप पोखर से बरामद एक अज्ञात युवक का शव, 24 घंटे बाद भी नहीं हो पाई पहचान
महुली गांव स्थित सूर्य मंदिर के समीप पोखर से मंगलवार की शाम बरामद एक अज्ञात युवक का शव की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पोखर से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार कुछ बच्चे पोखर के पास खेल रहे थे. इसी दौरान उनकी नजर पोखर में डूब रहे एक युवक पर पड़ी. बच्चों ने तुरंत गांव पहुंचकर इसकी सूच