कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने फरसगांव विकासखंड अंतर्गत बोरगांव सहकारी समिति का निरीक्षण कर खाद एवं बीज भंडारण तथा वितरण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने किसानों से संवाद कर खाद की उपलब्धता और वितरण की स्थिति की जानकारी ली तथा ई-पॉस मशीन से वितरण व्यवस्था का अवलोकन किया।
कलेक्टर ने किसानों को समय पर निर्धारित दरों पर खाद उपलब्ध कराने, वितरण कार्य में तेजी लाने तथा किसी भी प्रकार की असुविधा न होने सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मूंग एवं ढैंचा बीज के वितरण और हरित खाद के उपयोग के प्रति किसानों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया।
हरित खाद के उपयोग से भूमि की उर्वरता बढ़ती है और कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन मिलता है, जिससे किसानों को दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होता है।
#Kondagaon #FarmerWelfare #AgricultureDevelopment #GreenManure #CooperativeSociety Chhattisgarh
130 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Jun 11, 2026