कोण्डागांव जिले के प्रवास के दौरान नीति आयोग, भारत सरकार से जिले के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी श्री पी. नरहरि ने विभिन्न विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तृत निरीक्षण किया।
उन्होंने केशकाल विकासखंड के स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, जल जीवन मिशन, मनरेगा अंतर्गत निर्मित आजीविका डबरी, कृषि विज्ञान केंद्र, अटल डिजिटल सुविधा केंद्र, एचआरपी सेंटर तथा आरसेटी में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों का अवलोकन किया। इस दौरान हितग्राहियों, किसानों, महिलाओं एवं ग्रामीणों से सीधे संवाद कर योजनाओं की प्रगति और उनके प्रभाव की जानकारी प्राप्त की।
श्री नरहरि ने किसानों को आधुनिक, प्राकृतिक एवं जैविक खेती को अपनाने, महिलाओं को स्वरोजगार एवं आजीविका गतिविधियों से जुड़ने तथा अधिकारियों को योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनभागीदारी, नवाचार और सतत विकास के माध्यम से कोण्डागांव जिल�
Kondagaon, Chhattisgarh | Jun 25, 2026