Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur

कोण्डागांव जिले के प्रवास के दौरान नीति आयोग, भारत सरकार से जिले के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी श्री पी. नरहरि ने विभिन्न विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने केशकाल विकासखंड के स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, जल जीवन मिशन, मनरेगा अंतर्गत निर्मित आजीविका डबरी, कृषि विज्ञान केंद्र, अटल डिजिटल सुविधा केंद्र, एचआरपी सेंटर तथा आरसेटी में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों का अवलोकन किया। इस दौरान हितग्राहियों, किसानों, महिलाओं एवं ग्रामीणों से सीधे संवाद कर योजनाओं की प्रगति और उनके प्रभाव की जानकारी प्राप्त की। श्री नरहरि ने किसानों को आधुनिक, प्राकृतिक एवं जैविक खेती को अपनाने, महिलाओं को स्वरोजगार एवं आजीविका गतिविधियों से जुड़ने तथा अधिकारियों को योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनभागीदारी, नवाचार और सतत विकास के माध्यम से कोण्डागांव जिल�

19 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Jun 25, 2026

MORE NEWS

कोण्डागांव जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का सफल आयोजन।
आवास प्लस 2.0 सर्वे के अंतर्गत हितग्राहियों की पात्रता एवं अपात्रता का पारदर्शी तरीके से निर्धारण किया गया। ग्राम सभाओं में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से पात्र परिवारों के चयन की प्रक्रिया पूरी हुई।
#PMAYG #AwaasPlus2 #Kondagaon #RuralDevelopment

कोण्डागांव जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का सफल आयोजन। आवास प्लस 2.0 सर्वे के अंतर्गत हितग्राहियों की पात्रता एवं अपात्रता का पारदर्शी तरीके से निर्धारण किया गया। ग्राम सभाओं में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से पात्र परिवारों के चयन की प्रक्रिया पूरी हुई। #PMAYG #AwaasPlus2 #Kondagaon #RuralDevelopment

Kondagaon, Chhattisgarh | Jun 25, 2026

नीति आयोग, भारत सरकार के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी श्री पी. नरहरि ने कोण्डागांव के मातृ एवं शिशु अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता एवं फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कुपोषित बच्चों की देखभाल एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
#Kondagaon #HealthCare #NITIAayog #PoshanAbhiyan

नीति आयोग, भारत सरकार के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी श्री पी. नरहरि ने कोण्डागांव के मातृ एवं शिशु अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता एवं फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कुपोषित बच्चों की देखभाल एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। #Kondagaon #HealthCare #NITIAayog #PoshanAbhiyan

Kondagaon, Chhattisgarh | Jun 25, 2026

बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक सुश्री लता उसेंडी ने ग्राम चिखलपुटी, कुकाड़गारपाल, बड़ेकनेरा, बड़ेबेंदरी एवं छोटेभिरावंड में ₹1.66 करोड़ से अधिक लागत के 19 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
इन कार्यों में सामुदायिक भवन, सीसी सड़क, स्कूल भवन, अतिरिक्त कक्ष, अटल डिजिटल सुविधा केंद्र, रंगमंच, शेड निर्माण, बाउंड्रीवाल एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़े निर्माण कार्य शामिल हैं।
इस अवसर पर विधायक सुश्री उसेंडी ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इन कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
#Kondagaon #VikasYatra #ViksitChhattisgarh

बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक सुश्री लता उसेंडी ने ग्राम चिखलपुटी, कुकाड़गारपाल, बड़ेकनेरा, बड़ेबेंदरी एवं छोटेभिरावंड में ₹1.66 करोड़ से अधिक लागत के 19 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इन कार्यों में सामुदायिक भवन, सीसी सड़क, स्कूल भवन, अतिरिक्त कक्ष, अटल डिजिटल सुविधा केंद्र, रंगमंच, शेड निर्माण, बाउंड्रीवाल एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़े निर्माण कार्य शामिल हैं। इस अवसर पर विधायक सुश्री उसेंडी ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इन कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। #Kondagaon #VikasYatra #ViksitChhattisgarh

Kondagaon, Chhattisgarh | Jun 24, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अविनाश भोई की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लखपति दीदी पहल, परिवार समावेशन, बीमा क्लेम सेटलमेंट, मासिक प्रगति प्रविष्टि तथा विभिन्न आजीविका गतिविधियों की समीक्षा की गई।
बैठक में खरीफ फसल सीजन को ध्यान में रखते हुए महिला कृषकों तक समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराने, आईएफसी क्लस्टरों की गतिविधियों में तेजी लाने तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
महिला स्व-सहायता समूहों और कृषक उत्पादक कंपनियों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं की आय वृद्धि एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में “बिहान” मिशन निरंतर कार्य कर रहा है।
#Bihan #LakhpatiDidi #NRLM #WomenEmpowerment #Kondagaon Aajeevika SelfHelpGroups Chhattisgarh

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अविनाश भोई की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लखपति दीदी पहल, परिवार समावेशन, बीमा क्लेम सेटलमेंट, मासिक प्रगति प्रविष्टि तथा विभिन्न आजीविका गतिविधियों की समीक्षा की गई। बैठक में खरीफ फसल सीजन को ध्यान में रखते हुए महिला कृषकों तक समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराने, आईएफसी क्लस्टरों की गतिविधियों में तेजी लाने तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। महिला स्व-सहायता समूहों और कृषक उत्पादक कंपनियों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं की आय वृद्धि एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में “बिहान” मिशन निरंतर कार्य कर रहा है। #Bihan #LakhpatiDidi #NRLM #WomenEmpowerment #Kondagaon Aajeevika SelfHelpGroups Chhattisgarh

Kondagaon, Chhattisgarh | Jun 23, 2026