चकरनगर: बुजुर्ग ने कहा- बेटा, बस गाड़ी में बैठा दो, इतना ही बहुत है, पुलिस ने किराया देकर पहुंचाया घर
दीपावली पर्व की भीड़भाड़ में सड़क पार करने से घबराए शारीरिक रूप से कमजोर बुजुर्ग के लिए चकरनगर पुलिस सहारा बन गई। ढकरा गाँव निवासी 80 वर्षिय रघुवीर सिंह बाजार आए थे। घर लौटने के लिए सड़क किनारे खड़े थे, लेकिन भीड़ के चलते सड़क पार करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। तभी उपनिरीक्षक रामअवतार सिंह और उनके हमराही की नजर उन पर पड़ी।सहारा देकर घर तक पहुँचाया।।