#सेवा_संकल्प_अभियान
संचालक पशुपालन डॉ पटेल ने किया पशु चिकित्सालय एवं गौ अभयारण्य सालरिया का निरीक्षण
प्रदेश के संचालक पशुपालन एवं डेयरी भोपाल डॉ. पी.एस. पटेल ने शुक्रवार कों सेवा संकल्प अभियान के तहत आगर जिले के भ्रमण दौरान पशु चिकित्सालय सुसनेर एवं गौ अभयारण्य सालरिया का निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के दौरान डॉ पटेल ने पशु चिकित्सालय में उपलब्ध दवाओं, टीकाकरण, उपचार व्यवस्थाओं एवं पशुपालकों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली की। उन्होंने गौ अभयारण्य सालरिया में गौवंश के भरण-पोषण, चारा-पानी, चिकित्सा सुविधा तथा परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को पशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने एवं गौ अभयारण्य में समुचित प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
इस मौके पर उपसंचालक पशुपालन डॉ महेश जारोलिया अन्य पशु चिकित्सक, पशुपालक एवं गौशाला संचालक उपस्थित थे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#agarmalwa
#आगरमालवा